Ticker

10/recent/ticker-posts

घर में रखी ये चीजें दुर्भाग्‍य को निमंत्रण देती हैं



वास्तुशास्त्र में कई चीजों को नकारात्मक उर्जा बढ़ाने वाला माना गया है जो घर में कलह और धन की कमी लाने का काम करता है। ऐसी चीजों को घर में नहीं रखना ही अच्छा होता है। जानकारी के अभाव में अक्सर लोग इन्हें अपने घर में संभालकर रखते हैं और खुद परेशानियों का सामना करते रहते हैं।

भारतीय वास्तु विज्ञान चाइनीज़ फेंगशुई से काफी मिलता जुलता है। यह प्राकृतिक शक्तियों को मनुष्य के लिए उपयोगी बनाने की एक कलात्मक परंपरा है। हम अक्सर सुनते आए हैं कि घर में क्या रखना अच्छा होता है और क्या रखना बुरा। आइए, आज हम आपको बताते हैं कि घर में कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए

1. महाभारत की तस्वीरें या प्रतीक
वास्तु विज्ञान के अनुसार महाभारत की तस्वीर घर की सुख-शांति में बाधक होती है। महाभारत को भारत के इतिहास का सबसे भीषण युद्ध माना जाता है। महाभारत एक पारिवारिक युद्ध था जो परिवार में संघर्ष की भावना को बढ़ाता है। कहते हैं कि इस युद्ध के प्रतीकों, मसलन तस्वीर या रथ इत्यादि को घर में रखने से घर में क्लेश बढ़ता है। यही नहीं, महाभारत ग्रंथ भी घर से दूर ही रखने की सलाह दी जाती है। इसलिए महाभारत की तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए।

2. ताजमहल
ताजमहल प्रेम का प्रतीक तो है, लेकिन साथ ही वह मुमताज की कब्रगाह भी है। इसलिए ताजमहल की तस्वीर या उसका प्रतीक घर में रखना नकारात्मकता फैलाता है। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर पर रखी होने से हमारे जीवन पर बहुत गलत असर पड़ सकता है। यह सीधे-सीधे मौत से जुड़ा है इसलिए इसे घर पर न रखें।

3. नटराज की मूर्ति
नटराज की मूर्तियों को घर में नहीं रखना चाहिए। नटराज नृत्य कला के देवता हैं। लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर में आपको नटराज की मूर्ति रखी मिल जाती है। लेकिन नटराज की इस मूर्ति में भगवान शिव ‘तांडव’ नृत्य की मुद्रा में हैं जो कि विनाश का परिचायक है। नटराज रूप में शिंव का उग्र रूप होता है। शिव इस रूप में तांडव नृत्य करते हैं जो विनाश का प्रतीक है। इसलिए इसे घर में रखना भी अशुभ फलकारक होता है।

4. डूबती हुई नाव या जहाज

डूबते जहाज की तस्वीर या मूर्ति घर में नहीं रखें यह नुकसान का प्रतीक माना जाता है। इससे बरकत में कमी आती है। डूबती नाव अगर घर में रखी हो तो अपने साथ आपका सौभाग्य भी डुबा ले जाती है। घर में रखी डूबती नाव की तस्वीर या कोई शोपीस सीधा आपके घर के रिश्तों पर आघात करता है। रिश्तों में डूबते मूल्यों का प्रतीक है यह चिह्न। इसे अपने घरौंदे से दूर रखें।

5. फव्वारा

फव्वारे या फाउन्टन आपके घर की खूबसूरती तो बढ़ाते हैं लेकिन इसके बहते पानी के साथ आपका पैसा और समृद्धि भी बह जाती है। घर में फाउन्टन रखना शुभ नहीं होता।

6. जंगली जानवरों का कोई प्रतीक
वास्तु विज्ञान में बताया गया है कि घर में कभी भी जंगली जानवर खास तौर पर हिंसक पशुओं की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए। किसी जंगली जानवर की तस्वीर या शो पीस घर पर रखना अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में रहने वालों का स्वभाव उग्र होने लगता है। इसलिये इन्‍हे घर में नहीं रखना चाहिए

7. बंद घडी
बंद हो चुकी घड़ी की मरम्मत करवा लेनी चाहित या उसे घर से बाहर कर देना चाहिए। बंद घड़ी को घर में रखना प्रगति में बाधक होती है।

8. पुरानी मूर्ति या तस्‍वीर
घर में किरसी भी देवी देवता की टूटी मूर्तियां और पुरानी हो चुकी तस्वीरें नहीं होनी चाहिाए। इससे नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।

9. शिवलिंग
शिवलिंग की पूजा मंदिर में करना लाभप्रद होता है लेकिन घर में शिवलिंग रखना वास्तु की दृष्टि से अच्छा नहीं होता है। अगर रखना चाहें तो पारद शिवलिंग रखें।

10. देवी काली प्रतिमा
देवी काली के कई रूप हैं जिनमें एक रूप है श्मशान काली इनकी प्रतिमा घर में नहीं रखनी चाहिए। श्मशान काली की पहचान है इनका बायां पैर भगवान शिेव के ऊपर होता है।

11. टूटा आइना
घर में आइना, खिड़की या दरवाजे के शीशे टूट गए हैं तो उन्हें बदलवा लें। टूटे हुए शीशे रिश्तों में दरार डालते हैं साथ ही आय में बाधक माने जाते हैं।