Ticker

10/recent/ticker-posts

पासपोर्ट क्या है और भारत में पासपोर्ट का रंग नीला ही क्यों होता है। What is a passport and why the colour of blue in India

पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर है- Difference Between Passport And Visa In Hindi



पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर है- Difference Between Passport And Visa In Hindi


जब भी कोई व्यक्ति विदेश यात्रा के बारे में विचार करता हैं तो ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर होता है। बहुत से लोग तो वीजा और पासपोर्ट को एक ही समझते हैं। आपको बता दें कि यह दोनों एक दूसरे से बिलकुल अलग होते हैं लेकिन दोनों के इस्तेमाल एक दूसरे से जुड़ा हुआ होता है। इस वीडियो के माध्‍यम से हम आपको बतायेंगे कि वीजा क्‍या होता है, पासपोर्ट क्‍या होता है और इन दोनों में क्‍या अन्‍तर है.

1. पासपोर्ट क्या है – What Is Passport In Hindi


पासपोर्ट किसी भी व्यक्ति की विदेश यात्रा के दौरान उसकी व्यक्तिगत पहचान बताने वाला एक दस्तावेज होता है। पासपोर्ट एक राष्ट्रीय सरकार द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक दस्तावेज है, जो व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता को बताता है। इसके अलावा पासपोर्ट में मालिक की फोटो, नागरिकता, नाम, माता-पिता का नाम, लिंग और जन्म दिनांक जैसी जानकारी रहती है। एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए पासपोर्ट बहुत जरुरी होता है। किसी भी इंसान के लिए पासपोर्ट पहचान पत्र का काम करता है। जब कोई व्यक्ति विदेश जाता है तो इससे पहले वो पासपोर्ट के लिए अप्लाई करता है। अगर व्यक्ति का पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज कानूनी रूप से सही होता हैं तभी उसे वीजा प्रदान किया जाता है।

2. पासपोर्ट कितने प्रकार के होते हैं- Type Of Passport In Hindi


मुख्य रूप से पासपोर्ट 5 प्रकार के होते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

2.1 साधारण पासपोर्ट- Ordinary Passport


आर्डिनरी पासपोर्ट या साधारण पासपोर्ट को टूरिस्ट पासपोर्ट भी कहा जाता है। यह पासपोर्ट उन नागरिकों को दिया जाता है जो विदेश घूमने के लिए जा रहे हैं।

2.2 आधिकारिक पासपोर्ट- Official Passport


ऑफिसियल पासपोर्ट को एक सर्विस पासपोर्ट भी कहा जाता है। यह पासपोर्ट किसी देश के सरकारी कर्मचारी को दिया जाता है। इस पासपोर्ट का उपयोग सरकारी कर्मचारियों के काम से संबंधित यात्रा के लिए होता है।

2.3 राजनयिक पासपोर्ट- Diplomatic Passport


राजनयिक पासपोर्ट अपनी कार्य संबंधी यात्रा के लिए वाणिज्य दूतावासों या राजनयिकों के लिए दिया जाता है।

2.4 अस्थायी पासपोर्ट – Temporary Passport


अस्थाई पासपोर्ट को आपातकालीन पासपोर्ट (Emergency Passports) के रूप में भी जाना जाता है। यह उनके लिए बनाया जाता है जिन्होंने अपनी विदेश यात्रा के दौरान पासपोर्ट खो दिया हो। यह पासपोर्ट थोड़े समय के लिए ही वैलिड रहता है, जो पासपोर्ट खो जाने पर पर्यटकों को उनके देश वापस लाने में मदद करता है ।

2.5 फैमिली पासपोर्ट- Family Passport


यह पासपोर्ट परिवार के लिए जारी किये जाते हैं। इसमें परिवार के हर सदस्य को अलग- अलग पासपोर्ट नहीं मिलता।

3. वीजा क्या है- What Is Visa In Hindi


वीजा एक तरह की अधिकारिक अनुमति होती है जो किसी भी व्यक्ति को विदेश में रहने घुमने और कार्य के लिए लेना पड़ता है। वीजा किसी भी व्यक्ति को एक निर्धारित अवधि के लिए किसी भी देश में प्रवेश करना, छोड़ने या रहने की अधिकारिक अनुमति देता है। यह अनुमति उस देश के सरकारी अधिकारी द्वारा दी जाती है जिस देश की हम यात्रा करना चाहते हैं। वीजा एक अलग दस्तावेज हो सकता है लेकिन आमतौर पर यह यात्री के पासपोर्ट में लगी हुई एक मोहर होती है। कई देशों में जाने से पहले आपको वीजा के लिए अप्लाई करना पड़ता है, लेकिन बहुत से देश ऐसे भी होते हैं जिनमे वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी दी जाती है। कुछ देशों में तो वीजा के आवेदन से पहले इंटरव्यू और मेडिकल स्क्रीनिंग की आवश्यकता होती है।

4. वीजा के प्रकार- Type Of Visa In Hindi


पासपोर्ट की तरह वीजा भी कई तरह के होते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

4.1 टूरिस्ट वीजा- Tourist Visa


यह वीजा उन लोगों के लिए जारी किया जाता है जो लोग विदेश घूमने के लिए जाते हैं।

4.2 ट्रांजिट – Transit Visa


यह वीजा के केवल 5 दिन या इससे कम दिन के लिए होता है. अगर आप तीन दिन के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो ट्रांजिट वीजा हासिल कर सकते हैं।

4.3 व्यावसायिक वीजा- Business Visa


यह वीजा उन व्यवसायियों के लिए जारी किया जाता है जो विदेश की यात्रा कर वाणिज्यिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए जा रहे होते हैं।

4.4 स्टूडेंट वीजा- Student Visa


स्टूडेंट वीज़ा उन छात्रों को जारी किया जाता है जो किसी दूसरे देश में पढ़ने के लिए जाते हैं।

5. पासपोर्ट और वीजा में अंतर- Difference Between Passport And Visa In Hindi


यहाँ हम आपको पासपोर्ट और वीजा के बारे में जो जानकारी दी है उससे आप यह तो समझ ही गए होंगे कि पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर है, लेकिन फिर भी हम आपको और अच्छे तरीके से पासपोर्ट और वीजा में अंतर बता देते हैं। अगर सीधे शब्दों में कहें तो पासपोर्ट किसी भी देश द्वारा उसके अपने नागरिक को विदेश में यात्रा करने के लिए एक पहचान पत्र के रूप में दिया जाता है, लेकिन जब वो व्यक्ति विदेश में प्रवेश करना, घूमना या अस्थाई रूप से पढना या रहना चाहता है, तो उसको इसके लिए वीजा की जरूरत पड़ेगी जो विदेश की सरकार द्वारा जारी किया जाता है।

यदि ये पोस्‍ट पसंद आये तो इस पोस्‍ट को लाईक करना मत भूलिये।

Rate this post